Firozabad News: खेत में भैंस को सांप ने डसा, मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 5 -- Firozabad News: थाना नगला सिंघी क्षेत्र में खेत पर चल रही एक भैंस को सांप ने डंस लिया। मौहर सिंह पुत्र रुस्तम सिंह निवासी बांसदानी थाना नगला सिंघी भैंस को खेत में चराने के लिए ले गया था। खेत में भैंस चर रही थी तभी एक सांप ने उसे डंस लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भैंस मालिक ने सांप को मौके पर मार डाला। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पशु चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। क्षेत्रीय लेखपाल नरेश वर्मा ने बताया कि पीड़ित को मुआवजा दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: मोहनपुर में सांप के डंसने से किशोरी की मौत यह भी पढ़ें- पहल: प्राकृतिक आपदा में पशुओं की मौत पर दिया जाएगा मुआवजा यह भी पढ़ें- पहल: प्राकृतिक आपदा में पशुओं की मौत पर दिया जाएगा मुआवजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.