Firozabad News: खेत में घास काटती महिला पर जंगली सूअर ने किया हमला
फिरोजाबाद, नवम्बर 5 -- Firozabad News: टूंडला थाना क्षेत्र के जरौली कलां में पशुओं का चारा लेने गई महिला पर जंगली सूअर ने अचानक हमला किया। जंगली सूअर ने उसके गले में काट लिया। जमीन पर गिरने से महिला के मुंह और सिर में गंभीर चोटें आईं। उसकी चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों के शोर मचाने पर जंगली सूअर भाग गया। महिला को ट्रामा सेंटर लाया गया। गांव जरौली कलां निवासी ओमवती गुरुवार सुबह पशुओं के लिए घास लेने गई थी। खेत मे जंगली सूअर ने उन पर हमला बोल दिया और उनके गले में काट लिया। उनके मुंह व सिर में गंभीर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: तेंदुआ के हमले से पशुपालक घायल,मंडलीय अस्पताल रेफर ओमवती की चीख सुनकर किसान मौके पर आए और सूअर को भगाया। परिजन घायल ओमवती को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.