Firozabad News: खेत पर घास लेने पहुंची महिला की झटका करंट से मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 5 -- Firozabad News: टूंडला थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम खेत से घास लेने गई महिला की तारबंदी में दौड़ रहे हाईटेंशन लाइन के झटका करंट से मौत हो गई। जानकारी होने पर भीड़ लग गई। सूचना पर तहसीलदार और थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गांव सिरोलिया निवासी 55 वर्षीय सोमवती पत्नी अतर सिंह मंगलवार शाम को अपने खेत पर घास लेने के लिए गई थी। उसी दौरान चेतराम के खेत के चारों तरफ हो रही तारबंदी में दौड़ रहे हाईटेंशन लाइन के करंट से उसकी मौत हो गई। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजन तलाश करने में जुट गए। उसी दौरान खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने उसका शव तारबंदी के निकट पड़ा देखा। जानकारी होने पर परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। सूचना मिलने पर टूंडला तहसीलदार और थाना प्रभारी बैजनाथ सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.