Firozabad News: खेत पर घास लेने गए किसान की सर्पदंश से मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 20 -- Firozabad News: खैरगढ़ क्षेत्र में बुधवार शाम खेत पर घास काटने के लिए गए किसान को जहरीले सर्प ने काट लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। गांव नायकपुर निवासी 45 वर्षीय सेवन पाल पुत्र सुल्तान सिंह खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह बुधवार शाम को पशुओं के लिए खेत से घास लेने के लिए गया था। उसी दौरान जहरीले सर्प ने उसके पैर में काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजन उसकी खोजबीन करने में जुटे गए लेकिन रात होने के कारण कहीं सुराग नहीं लग सका। यह भी पढ़ें- शौच के लिए निकले अधेड़ की सर्पदंश से मौत गुरुवार सुबह फिर से परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी। गांव के बाहर खेत में उसका शव पड़ा मिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.