Firozabad News: खेत पर खेलती मासूम से युवक ने की छेड़खानी, मुकदमा
फिरोजाबाद, जुलाई 27 -- Firozabad News: नारखी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह खेत पर खेल रही तीन वर्षीय मासूम बालिका के साथ युवक ने छेड़खानी कर दी। जब कुछ समय बाद पिता पहुंचा तो मासूम ने घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी गांव से फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए बालिका का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। सोमवार सुबह आठ बजे तीन वर्षीय बालिका अपने पिता के साथ गांव के बाहर खेत पर गई थी। वह खेत किनारे खेलने लगी और पिता दूसरे किनारे पहुंच गया। इस बीच गांव का ही वीरेश पुत्र गया प्रसाद खेत पर पहुंच गया और बालिका को खेत में ले जाकर छेड़खानी कर दी। जब बालिका रोने लगी तो वह मौके से भाग गया। बालिका के रोने की आवाज सुनकर पिता उसके पास पहुंच गया, तो उसने पूरे घटना क्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.