फिरोजाबाद, अक्टूबर 12 -- Firozabad News: थाना जसराना क्षेत्र में खेत की जुताई करवा रहे पति-पत्नी को दबंगों ने पीटा। जाते-जाते दबंग खेत में फिर से आने पर जान से मारने की धमकी दे गए। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना जसराना के बड़ागांव निवासी संजय कुमार नौ अक्तूबर को दोपहर दो बजे अपनी पत्नी नीरज के साथ में खेत की भाड़े के ट्रेक्टर से जुताई करवा रहे थे। इस दौरान विनोद कुमार, राजीव कुमार एवं रीना देवी आए तथा उन्होंने खेत की जुताई कराने से मना किया। इस पर संजय ने कहा कि वह अपने खेतों की जुताई करवा रहा है। उसने जुताई से रोकने पर सवाल किया कि इसे क्यों रोक रहे हो। आरोप है कि इस बात पर आरोपियों ने गाली देते हुए संजय एवं उसकी पत्नी के साथ में मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार सुन कर ट्रैक्टर...