Firozabad News: खेतों में मगरमच्छ देख फैली दहशत, टीम ने नहर में छोड़ा
फिरोजाबाद, अगस्त 12 -- Firozabad News: जसराना के गांव नगला रामा के पास खेतों में अचानक एक मगरमच्छ के आ जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मंगलवार की रात में ही सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वन विभाग और एसओएस वाइल्ड लाइफ की टीम ने सूझबूझ से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे नहर में छोड़ दिया। क्षेत्रीय वनाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि नगला रामा के पास से गुजरने वाले बंबे (नहर की छोटी धारा) के रास्ते यह मगरमच्छ भटककर खेतों तक पहुंच गया था। मंगलवार की शाम जब कुछ ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो उन्होंने वहां एक बड़े मगरमच्छ को देखा। यह भी पढ़ें- Hapur News: मगरमच्छों की तलाश में काठीखेड़ा पहुंची वन विभाग की टीम इतने बड़े जीव को सामने देख ग्रामीणों के होश उड़ गए।वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों की मदद स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.