Firozabad News: खेड़े वाली माता मंदिर से छह कुंतल पीतल के घंटे चोरी
फिरोजाबाद, जुलाई 10 -- Firozabad News: टूंडला। थाना राजावली क्षेत्र की चौकी नगला बीच अंतर्गत गांव शेखूपुर स्थित प्राचीन खेड़े वाली माता मंदिर से चोर करीब छह कुंतल पीतल के घंटे चोरी कर ले गए। मंदिर में खाली सांकल लटकी रह गई हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को देने के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द चोरी हुए घंटों की बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। अजय सिसौदिया (मंडलपुर) एवं रविंद्र सिसोदिया (शेखूपुर) ने थाना राजावली में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उनका आरोप है कि पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही कोई संतोषजनक आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मुकदमा दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.