Firozabad News: खाना लेने गए युवक को होटल कर्मियों ने पीटा
फिरोजाबाद, नवम्बर 14 -- Firozabad News: थाना दक्षिण क्षेत्र में एक होटल पर खाना लेने गए व्यक्ति को बार-बार मांगने पर भी कर्मचारियों ने खाना नहीं दिया। जब उसने अपना ऑर्डर देने के लिए जोर दिया तो कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की। मामला उर्वशी तिराहा स्थित होटल का है। मालवीय नगर गली नंबर एक निवासी भगवानदास का कहना है कि 13 नवंबर को वह उर्वशी तिराहा पर स्थित होटल पर खाना लेने गया था। उसने होटल पर काम करने वाले दीपेश निवासी मोहन नगर फौजी वाली गली के पीछे एवं एक अन्य कर्मचारी तिलका से कहा कि मेरा खाना पैक कर दो तो उसने कहा कि थोड़ी देर में देते हैं। जब काफी देर बाद भी खाना नहीं मिला तो फिर से खाना मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.