फिरोजाबाद, अगस्त 5 -- Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर खाना बनाते समय गर्म तेल छिटकने से हलवाई गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए। मोहल्ला सुदामा नगर निवासी 35 वर्षीय टीटू हलवाई का काम करता है। वह बुधवार दोपहर मोहल्ला सैनिक नगर में अमित के घर पर बच्चे के नामकरण संस्कार कार्यक्रम के लिए खाना बना रहा था। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कढ़ाई से छू गया। इसके चलते कढ़ाई का गर्म तेल उसके ऊपर छिटककर आ गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। यह देखकर लोगों में अफरा- तफरी मच गई। शोर की आवाज होते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर प्रारंभिक उपचार शुरू कर दिया। इसके बाद उसे वार्ड में रेफर...