Firozabad News: खाना देने जा रहे छात्र को मैक्स ने रौंदा, मौत
फिरोजाबाद, जुलाई 21 -- Firozabad News: जिला मुख्यालय पर बाइक से खाना देने जा रहे छात्र को मटसेना थाना क्षेत्र में हाईवे पर पीछे तेज रफ्तार से दौड़ रही मैक्स ने रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। जहां जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए। भीकनपुर मेघपुर निवासी 17 वर्षीय पवन कुमार पुत्र सतीश कक्षा 11वीं में पढ़ता था। मंगलवार को वह जिला मुख्यालय पर बाइक से खाना देने के लिए जा रहा था। उसी दौरान रसीदपुर कनेटा के निकट फिरोजाबाद की ओर से तेज रफ्तार में दौड़ती मैक्स ने उसे रौंद दिया। सिर में गहरी चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.