फिरोजाबाद, अगस्त 12 -- Firozabad News: थाना पचोखरा क्षेत्र स्थित कोल्ड स्टोर स्वामी पर किसान ने आलू खराब करने एवं कम कीमत में बिक्री कराने के बाद भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। पीड़ित किसान शिव मनेाहर पुत्र रामबाबू शर्मा निवासी इमलिया ने आरोप लगाया है कि उसने विगत 27 मार्च 2022 में पालीवाल कोल्ड स्टोर में 453 पैकेट आलू रखा था। जिसमें से 30 अक्टूर 2022 को 76 पैकेट निकालने के बाद 377 पैकेट बचे थे। जिसमें से 223 पैकेट का एवं दूसरा 154 पैकेट का लॉट था। जब उक्त आलू में से कुछ व्यापारी को दिखाने के लिए बाहर निकलवाया तो पता चला कि आलू अंकुरित हो गया है। इसके साथ ही आलू दागी हो गया था। कोल्ड स्टोर स्वामी का कहना था कि आलू पहले से ही दागी था। उस समय आलू की कीमत 1200 रुपया पैकेट चल रही थी। जबकि उसकी सौदा 731 रुप...