Firozabad News: कोटला पीएचसी पर डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 5 -- Firozabad News: नारखी थाना क्षेत्र स्थित कोटला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी के दौरान प्रसूता की हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने आनन-फानन में महिला को मेडिकल कॉलेज के सौ शैय्या के लिए रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने पीएचसी कोटला की नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव नगला वंशी निवासी 30 वर्षीय मनीष कुमारी पत्नी पुष्पेंद्र कुमार को मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटला पर भर्ती कराई गई थी। देर रात उसने एक पुत्र को जन्म दिया। डिलीवरी होने के कुछ समय बाद ही महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। यह देखकर परिजन घबरा गए। चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज के सौ शैय्या अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां प्राथमिक स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.