Firozabad News: कैंपिंग कोच में आग से जला कैबिन, सिलेंडर फटने से यात्री गंभीर
फिरोजाबाद, सितम्बर 12 -- Firozabad News: शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। शिकोहाबाद के रेलवे यार्ड पर खड़ी कैंपिंग कोच के एक कैबिन में शनिवार को भीषण आग से अफरा तफरी मच गई। कोच में रेलवे में ट्रैक मशीन और उसके रखरखाव करने वाले मजदूर रहते हैं। एक कैबिन में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट होते ही सिलेंडर का हिस्सा उछला और स्टेशन पर खड़े होकर अग्निकांड का वीडियो बनाते यात्री के सिर में लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आग को काबू करने के लिए लगभग एक दर्जन दमकलें लगानी पड़ी थीं। कोच के आग वाले हिस्से को अलग किया तब अन्य कोचों को जलने से बचाया जा सका। आग बुझाने के लिए अग्निशम दल ने हथौड़ा से खिड़कियों के शीशों को तोड़ा था। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रेलवे डा शिवम शर्मा ने कैंपिंग कोच में आग के बाद घटना के कारणों की जांच के लिए चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है。
घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.