Firozabad News: कैंटर की टक्कर से रोडवेज बस पलटी, शीशे तोड़कर निकाली सवारियां
फिरोजाबाद, सितम्बर 3 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, टूंडला थाना क्षेत्र में आगरा से फिरोजाबाद सवारी लेकर आ रही मथुरा डिपो की रोडवेज बस में सामने से आ रहे सामान से लदे केंटर ने टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर बस हाईवे पर पलट गई। हादसे में बस चालक, परिचालक सहित दो दर्जन सवारियां घायल हो गईं। यह देखकर सवारियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी एम्बुलेंस लेकर पहुंच गए। उन्होंने सभी घायल सवारियों को बाहर निकाला और उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया। जहां चालक-परिचालक की गंभीर अवस्था को देखते हुए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मथुरा रोडवेज डिपो की बस बुधवार दोपहर आगरा से 25 सवारी लेकर फिरोजाबाद आ रही थी। रोडवेज बस में बैठी सवारियों में से कोई अपना मोब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.