फिरोजाबाद, अक्टूबर 15 -- Firozabad News: हड़ताल खत्म होने के बाद जब सुहागनगरी में गुरुवार को कूड़ा लेने के लिए वाहन दौड़ने लगे तो लोगों ने राहत की सांस ली। तीन दिन से जमा कूड़े को वाहन ले गए तो सफाई नजर आई। सबसे अधिक परेशानी गालियों के अंदर स्कूल एवं अन्य लघु उद्योग वाले लोगों को हुई। पिछले तीन दिन से अपनी मांगों को लेकर डोर टू डोर योजना के कर्मचारियों द्वारा काम बंद हड़ताल करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। त्योहार से पहले अचानक कूड़ा न उठने से लोग परेशान हो गए। हड़ताल खत्म करने के बाद गुरुवार की सुबह जैसे ही कूड़ा कलेक्शन के लिए वाहनों सीटी सुनाई दी तो लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- Firozabad News: हड़ताल खत्म, आज से कूड़ा लेने वाले वाहन लगाएंगे दौड़ जगह-जगह से कूड़ा उठाया गया।चालकों को लगाने पड़े कई चक्करलगातार तीन दिन तक ...