Firozabad News: कुसियारी में वन विभाग की 54 बीघा सरकारी जमीन मुक्त
फिरोजाबाद, जुलाई 24 -- Firozabad News: जसराना क्षेत्र के मौजा कुशियारी में वन विभाग की करोड़ों रुपये मूल्य की 54 बीघा सरकारी जमीन को तहसील प्रशासन ने भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद हरकत में आए राजस्व और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर न केवल जमीन का चिन्हांकन किया, बल्कि उसे वापस वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया। प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। नगला अनूप के निवासी राजबहादुर ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी से लिखित शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि मौजा कुशियारी में वन विभाग की 54 बीघा बेशकीमती जमीन पर कुछ रसूखदार लोगों ने लंबे समय से अवैध कब्जा कर रखा है। मामले की गंभीरता और सरकारी जमीन को बचाने के लिए जिलाधिकारी ने तत्काल एसडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.