Firozabad News: कुत्ते के भौंकने पर दो पक्ष भिड़े, पिता-पुत्र को पीटा
फिरोजाबाद, अगस्त 9 -- Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम पालतू कुत्ते के भौंकने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली विवाद के बाद मारपीट हुई। आरोप है कि अराजकतत्वों ने पिता-पुत्र को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। जिससे दोनों घायल हो गए। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। टापा कला क्षेत्र में कुत्ते के भौंकने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। यह देखकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। दूसरे पक्ष के लोगों ने पिता-पुत्र को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर पिता-पुत्र को बचाया। किसी व्यक्ति ने मारपीट की पूरी घटना अपने मोबाइल में कैद कर ली और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। थाना प्रभारी रवि त्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.