Firozabad News: किसान के बेटे ने चीन में जीता गोल्ड मेडल
फिरोजाबाद, अगस्त 12 -- Firozabad News: सिरसागंज की ग्राम पंचायत गुराऊ के मजरा बिनाई निवासी किसान रघुवीर सिंह बघेल के पुत्र विशाल बाबू ने चीन की धरती पर बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर गांव, सिरसागंज क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। विशाल के गांव पहुंचने पर उनके सम्मान में स्वागत समारोह हुआ। युवा नेता एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवजीत वीरू धाकरे अपनी टीम के साथ पहुंचे और स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.