Firozabad News: किसान के बकरी बकरा को चोरी कर भागे, मुकदमा
फिरोजाबाद, जुलाई 20 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के नगला कन्ही माढ़ई में 10 जुलाई को घर के बाहर बंधे बकरी बकरा को पशु चोर वाहन में डालकर ले गए। किसान ने पशु चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महावीर पुत्र कालीचरन निवासी नगला कन्ही माढ़ई अपने परिवार के साथ रात में सो रहा था। 10 जुलाई की मध्य रात के बाद चोरों ने वाहन के साथ आकर घर के सामने बाहर बधी 6 बकरी, बकरों को गाड़ी में डालकर चोरी कर ले गए। जब वाहन के चालू होने की आवाज आई तो वह जाग गया। जब तक बाहर पहुंचा तब तक चोर गाड़ी लेकर भाग रहे थे। किसान ने पशु चोरों का पीछा किया लेकिन बरसात के कारण वह ज्यादा दूर तक पीछा न कर सका। किसान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बकरी को तलाश किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.