Firozabad News: किशोरी कोचिंग के बाद लापता
फिरोजाबाद, सितम्बर 9 -- Firozabad News: शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से एक किशोरी कोचिंग पढ़ने गई थी। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लगा है। किशोरी के भाई ने थाने में किशोरी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 14 वर्षीय किशोरी 4 सितंबर की सुबह 9 बजे घर से ट्यूशन के लिए गई थी। लेकिन जब वह समय से वापस नहीं आई तो उसकी चिंता हुई। परिजनों ने शिक्षक से पता किया तो वह कोचिंग आई नहीं थी। परिजनों ने खोजबीन के दौरान पता किया कि वह कालेज के क्रीडास्थल अपनी सहेली के साथ देखी थी। यह भी पढ़ें- Roorki News: घर से निकला नाबालिग लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.