फिरोजाबाद, अगस्त 6 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के मोहल्ला बोझिया में चार अगस्त को झोलाछाप की लापरवाही के चलते एक किशोरी की मौत हो गई थी। मामले में किशोरी की बहन ने झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उक्त खबर को हिंदुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेकर स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डॉ. केके वर्मा के नेतृत्व में झोलाछाप धर्मेंद्र के यहां छापा मारा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर क्लीनिक की जांच की। झोलाछाप से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभिलेख मांगे तो झोलाछाप उन्हें दिखा नहीं सका। स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप की दुकान को सील कर दिया। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप की क्लीनिक को किया सील स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक चलाने वालों में अफरा-तफरी मच ग...