फिरोजाबाद, जुलाई 6 -- Firozabad News: फरिहा क्षेत्र की एक किशोरी को समुदाय विशेष का युवक बहला फुसलाकर ले गया। आरोपी को अभी तक पुलिस न तो गिरफ्तारी कर पाई और न किशोरी को बरामद कर सकी। पुलिस के खिलाफ परिवार और लोगों में उपजे गुस्से के बीच सोमवार को बाजार बंद कराना शुरू कर दिया। दुकानदारों ने परिवार का साथ देते हुए अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। थाने पहुंचे लोगों ने बरामदगी की मांग और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। सीओ जसराना मौके पर पहुंचे लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। बाद में एसपी देहात ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और चार टीमें लगाने की बात कहने पर लोग शांत हुए। फरिहा कस्बे की 16 वर्षीय किशोरी 29 जून से लापता है। उसको फरिहा का ही समुदाय विशेष का युवक बहला फुसलाकर ले गया है। परिवार के लोग लगातार पुलिस से कार्रवाई की मा...