Firozabad News: किराए को लेकर महिला सवारी ने ई-रिक्शा चालक पीटा
फिरोजाबाद, जुलाई 28 -- Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर किराए को लेकर एक महिला सवारी ने सरेराह ई-रिक्शा चालक की जमकर पिटाई कर दी। किसी राहगीर ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला नगला करन सिंह का है। एक महिला ई-रिक्शा से उतरी और चालक को 200 रुपये देकर किराया काटने के लिए कहा। चालक ने 20 रुपये लेकर महिला को 180 रुपये वापस कर दिए। महिला ई-रिक्शा चालक से दस रुपये और वापस करने के लिए कहने लगी। चालक ने कहा कि किराए के 20 रुपये ही लगते हैं। इतना सुनते ही महिला ने अपना आपा खो दिया और चालक को बीच सड़क पर पकड़ लिया। महिला ने चालक के कपड़े फाड़ दिए और हंगामा करते हुए उसके गाल पर तमाचे जड़ना शुरू कर दिए। थाना प्रभारी रवि त्यागी का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर आने पर जांचकर कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.