फिरोजाबाद, अगस्त 30 -- Firozabad News: शिकोहाबाद। मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी शिक्षक रक्षा बंधन पर अपने ससुराल गए थे। तभी पीछे घर में किराएदार बनकर आया युवक घर से लाखों के आभूषण, नगदी लेकर फरार हो गया। जब शिक्षक ससुराल से वापस लौटा तो बदमाश घर से आभूषण लेकर फरार हो चुका था। शिक्षक ने थाने में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। मुन्ना लाल निवासी आवास विकास कॉलोनी कंपोजिट विद्यालय बनीपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। 15 अगस्त को उनके यहां पर एक युवक ने घर को किराए पर लेने के लिए संपर्क किया। उन्होंने उसे फैमिली को देने के लिए कहा कि वह अकेले व्यक्ति को घर नहीं देते। किराएदार बनकर आए आरोपी ने हाईवे पर डिवाइडर बनाने वाला इंजीनियर बताया। किराया तय होने के बाद आरोपी 18 अगस्त से घर में रह रहा था। उसने ...