Firozabad News: कार से बकरियां चुराने वाले दो चोर पुलिस मुठभेड़ में दबोचे
फिरोजाबाद, जुलाई 25 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, थाना नारखी क्षेत्र में कार में बकरियों को भरकर चुपके से चोर रात को उठाकर ले जाते। ग्रामीणों की पुलिस तक शिकायतें पहुंची तो एसएसपी आदित्य लांग्हे ने चोरी की घटनाओं के खुलासे को लेकर टीमों का गठन किया। पुलिस ने शुक्रवार की रात को दो शातिर बकरी चोरों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एक चोर के पैर में गोली लगने से उसको अस्पताल में उपचार को भर्ती कराया है। सात जून को थाना नारखी के गांव बैंदीपुर विदरखा के युवक ने मुकदमा दर्ज कराया कि रात को चोर कार से आए और उसकी चार बकरियों को लेकर चले गए। इसी तरह चार जुलाई को कांशीराम नयी कॉलोनी पचवान के युवक ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी 6 बकरियों को चोर चुराकर ले गए। लगातार बकरियों की चोरी करने में लिप्त चोरों को दबोचने के लिए एसएसपी के आदेश पर टीमों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.