फिरोजाबाद, सितम्बर 11 -- Firozabad News: जसराना में आबू अतुर्रा से आगे नदी के पुल के पास शुक्रवार सुबह चलती कार में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कार में सवार तीन लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। नगला मवासी निवासी संजय कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह की कार संख्या यूपी 83 बीएम 1275 को प्राणपुर निवासी आकाश पुत्र संग्राम सिंह चला रहे थे। कार में उनके मित्र गौरव पुत्र प्रेम सिंह सवार थे। गौरव वर्तमान में गाजियाबाद में लालकुआं के पास किराये के मकान में रहते हैं। तीनों बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे गाजियाबाद से कार से वापस लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे आबू अतुर्रा से आगे नदी के पुल के पास ...