फिरोजाबाद, अगस्त 25 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में सामान खरीदने आगरा जा रहे एक युवक से कार सवार बदमाशों ने जेब से हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। युवक को उतारकर भाग गए। युवक ने थाने में शिकायती पत्र दिया। जिस पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की जांच शुरू कर दी है। अनिल कुमार निवासी सेवड़ा थाना जसराना मंगलवार को आगरा से सामान खरीदने के लिए शिकोहाबाद के एटा चौराहा पर आया। वह आगरा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था कि इसी दौरान एक कार आई तो उसे आगरा के लिए बैठा लिया। कार में चार लोग और बैठे थे। युवक की जेब में 20 से 30 हजार रुपए पेंट की जेब में रखे थे।शिकोहाबाद निकलते ही कुछ दूर ले जाकर उसे कार से उतार दिया। जब उसने अपनी जेब देखी तो उसकी जेब से रुपए गायब हो चुके थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...