फिरोजाबाद, जुलाई 14 -- Firozabad News: रजावली थाना क्षेत्र में सोमवार रात कार-बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पति और बहनोई घायल हो गए। यह देखकर बोलेरो सवार मौके से भाग गए। जिला एटा निवासी 34 वर्षीय पूनम देवी सोमवार रात को अपने पति 36 वर्षीय पति सुभाष चंद्र और नगला बांस निवासी बहनोई नरसी के साथ कार द्वारा रजावली थाना क्षेत्र स्थित गढ़ अपनी ननद सुरजा के घर जा रही थी। सुभाष चंद्र कार चला रहे थे, जबकि पत्नी बगल वाली सीट पर बैठी हुई थी। तजापुर पुलिस चौकी के निकट सामने तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो से उनकी कार की भिड़ंत हो गई थी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार और बोलेरो का इंजन क्षतिग्रस्त हो गए थे। यह देखकर बोलेरो सवार मौके से भाग गए थे। पूनम देवी की मौत हो गई। पति सुभाष चंद्र और नगला बांस निवासी बहनोई नरसी घायल हो गए।

हिं...