Firozabad News: कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन घायल
फिरोजाबाद, सितम्बर 13 -- Firozabad News: थाना नसीरपुर क्षेत्र के फतेहपुर कर्खा के पास एक बाइक पर सवार लोगों को एक कार सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर होने पर मैडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वीरभान पुत्र ललिता प्रसाद निवासी राजा का ताल टूंडला अपनी मां मीना देवी, नितिन के साथ बाइक से फतेहपुर कर्खा रोड पर जा रहा था। जब उसकी बाइक फतेहपुर कर्खा गांव के निकट पहुंची ही थी कि तभी उसे एक कार से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां बेटे घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन महिला को आगरा ले गए जहां उसका इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.