फिरोजाबाद, सितम्बर 10 -- Firozabad News: थाना जसराना क्षेत्र के कस्बा स्थित मोहल्ला बनियात में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सिरोला निवासी 32 वर्षीय विकास मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। युवक की पत्नी ने आरोप लगाया कि रक्षाबंधन के दिन बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद गांव के दो लोगों ने विकास को धोखे से बुलाकर उसके साथ मारपीट की थी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पत्नी के अनुसार, गुरुवार को भी वे थाने में शिकायत लेकर पहुंचे थे, लेकिन सुनवाई नहीं होने से आहत होकर विकास टावर पर चढ़ गया। पुलिस का कहना है कि युवक गांव के प्रधान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग कर रहा है। विकास कार्यों में घोटाले का आरोप भी लगा रहा है। पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों...