फिरोजाबाद, जुलाई 27 -- Firozabad News: श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा है। सोमवार को भी जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए भ्रमण किया। वहीं इस दौरान जिला स्तरीय समिति की बैठक के साथ थाना स्तर पर भी बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न हो सके। डीएम संतोष कुमार शर्मा एवं एसएसपी आदित्य लांग्हे कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण कर रहे हैं। यात्रा को सुचारू एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला स्तरीय समिति, पुलिस अधिकारियों तथा थाना स्तर पर समीक्षा बैठकें भी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Etah News: कैलाश मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम, रैपिंग और बैरिकेडिंग शुरू प्रशासन द्वारा कांवड़ संघों, श्रद्धालुओ...