फिरोजाबाद, अगस्त 8 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। पुलिस ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए शनिवार से सोमवार तक रूट डायवर्जन निर्धारित किया है। इसको देखते हुए जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं। इलाका पुलिस द्वारा बड़े और छोटे वाहनों को दूसरे मार्गों से निकाला जा रहा है। आमजन भले ही परेशान है लेकिन सख्ती से चलते कांवड़ यात्रियों को राहत मिल रही है। यह भी पढ़ें- आगरा सेक्टर स्कीम के तहत चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जनकांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सावन में भगवान शिव के भक्त सोरों से गंगाजल लाकर विभिन्न मंदिरों में अभिषेक करते हैं। इस माह के प्रत्येक शनिवार को भारी मात्रा में भक्त सोरों के लिए रवाना होते हैं। रात में कांवड़ लेकर अपने गंतव्य को रवाना होते हैं। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने रूट डायवर...