Firozabad News: कवच सिस्टम से ट्रेन दुर्घटनाओं का खतरा होगा कम
फिरोजाबाद, नवम्बर 9 -- Firozabad News: ट्रेनों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए रेलवे बराबर आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करता है। सुरक्षा के इसी क्रम में कवच (आटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम) महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यदि किसी कारण से लोको पायलट रेड सिग्नल पार करता है या ट्रेन निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज चलती है तो कवच सिस्टम स्वतः ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक देगा। डिप्टी सीटीएम कार्यालय पर उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि कवच तकनीक को अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन ने विकसित किया है। चिपियाना से कानपुर तक कवच सिस्टम का कमीशनिंग कार्य किया है। हिरनगांव, टूंडला और मितावली के बीच करीब नौ किलोमीटर के हिस्से में भी इससे संबंधित कार्य कराया जाना स्वीकृत हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लगातार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.