फिरोजाबाद, अक्टूबर 3 -- Firozabad News: जय अम्बे सेवा समिति द्वारा नगर के बैनीवाल गार्डन में आयोजित भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ ही शुभारंभ हो गया। कलश यात्रा नगर के सविता नगर से शुरू हुई और कथा स्थल पर जाकर सम्पन्न हुई। यात्रा में सभी महिलाएं पीले वस्त्र पहने हुए थीं, जिनके सर पर कलश रखा था। यात्रा के बाद सभी कलश को भागवत स्थल पर ही स्थापित किया। राष्ट्रीय संत सुशील महाराज ने कहा कि कलश यात्रा में सभी देवी देवताओं का वास रहता है, जो महिला भागवत के कलश को धारण करती है उसको एक यज्ञ का लाभ मिलता है, सभी देवी देवताओं की उस पर कृपा होती है। मनोज कुमार शर्मा, संतोष शर्मा, रवि शर्मा, अजय कुमार शर्मा, अनुज उपाध्याय, नरेन्द्र उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। कथा 3 से 9 अक्टूबर तक दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी。 यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: की...