Firozabad News: करंट से झुलसे चार बच्चों में से एक की मौत, छाया मातम
फिरोजाबाद, सितम्बर 25 -- Firozabad News: थाना रसूलपुर क्षेत्र के अंतर्गत शांतिनगर में हाईटेंशन तारों से झुलसे चार बच्चों में से नौ वर्षीय बालक ने शुक्रवार को आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही महापौर कामिनी राठौर पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंची जहां उन्होंने परिवार को सांत्वना दी। इस मौके पर एसडीएम सदर, तहसीलदार, विद्युत विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्रीय पार्षद मौजूद थे। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों मोहल्ला शांतिनगर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर चार बच्चे बुरी तरह झुलस गए थे। इन बच्चों में माता प्रसाद शंखवार का एक बालक ऋषभ भी शामिल था। सभी बच्चों को गंभीर हालत में आगरा भेज दिया गया जिसमें ऋषभ ने उपचार के दौरान अपना दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही महापौर ने बालक के आवास पर पहुंचकर परिवार के लोगों को सांत्वना दी। परिवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.