फिरोजाबाद, सितम्बर 7 -- Firozabad News: थाना जसराना क्षेत्र के गांव हरदासपुर में सोमवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में युवक को गंभीर हालत में सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गांव हरदासपुर निवासी भूपेंद्र सिंह (26) पुत्र राकेश सोमवार को विद्युत करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया। युवक की मौत से गांव मे...