Firozabad News: कब्रिस्तान की जमीन पर बनी दुकानें नगर पंचायत ने कराईं ध्वस्त
फिरोजाबाद, जुलाई 10 -- Firozabad News: फरिहा, नगर पंचायत में कब्रिस्तान की भूमि पर बनी हुई दुकानों को नगर पंचायत ने गुरुवार को ध्वस्त करा दिया। नगर पंचायत द्वारा दुकानों को खाली कराने के संबंध में नोटिस मंगलवार को ही चस्पा कर दिया था। गुरुवार को सुबह ही पुलिस फोर्स के साथ में नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची तथा दो दुकानों को ध्वस्त करा दिया। अन्य दुकानों का मामला सिविल कोर्ट में चल रहा है। नगर पंचायत में नई बस्ती फरिहा बाजार स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर काफी अरसे से अतिक्रमण को लेकर विवाद चल रहा है। कई दशकों से यहां पर आधा दर्जन दुकानें बनी हुई हैं। अतिक्रमण को लेकर इन दुकानों में से कई दुकानों का मामला सिविल कोर्ट में चल रहा है। वहीं कुछ दुकानों के मामले में नगर पंचायत ने एसडीएम कोर्ट में वाद दायर किया था। इन पर सुनवाई के दौरान एसडीएम को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.