फिरोजाबाद, अगस्त 13 -- Firozabad News: नारखी थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर के पास बुधवार देर रात अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे कटीले तारों में जा गिरी। हादसे में असन गांव निवासी 22 वर्षीय राशिद और उसका भतीजा रफीक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक अपनी गर्भवती भाभी को एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल ले जाते समय बाइक से पीछे चल रहे थे। हादसे के बाद परिजन घायलों को ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राशिद को निजी अस्पताल और रफीक को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...