Firozabad News: कंथरी में बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत
फिरोजाबाद, अगस्त 24 -- Firozabad News: अरांव थाना क्षेत्र के गांव कंथरी में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हो गए हैं। गांव में आए बंदरों के झुंड ने कई ग्रामीणों को काटकर घायल कर दिया है। वहीं रविवार की शाम एक बच्चे की भी बंदरों के कारण छत से गिरकर मौत हो चुकी है। गांव कंथरी में कुछ दिनों से एक बंदरों का 40 से 50 बंदरों का झुंड कहीं से आ गया है। बंदरों का झुंड आए दिन ग्रामीणों के घरों में घुसने के साथ ही फसलों को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस दौरान बंदरों को भगाने का कोई प्रयास भी करता है तो बंदरों का झुंड ग्रामीणों पर हमला कर लहूलुहान कर रहा है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: बंदर के हमले से छत से गिरकर बच्चे की मौत रविवार को बंदरों के हमले में 10 वर्षीय अंकुश बघेल की मौत हो गई। जिससे ग्रामीणों में बंदरों को लेकर भय का वातावरण बन गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.