Firozabad News: ओवरटेक करते समय खाई में गिरी कार, युवक की मौत, चार घायल
फिरोजाबाद, अगस्त 30 -- Firozabad News: जसराना में एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर खड़ीत पुल के निकट शनिवार देर रात वाहन को ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित होकर पोल से टकराने के बाद खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से परिजन उन्हें मैनपुरी ले गए। रास्ते में एक युवक की मौत हो गई। जिला मैनपुरी के घिरोर निवासी 26 वर्षीय नरेंद्र कुमार पुत्र खेतपाल शनिवार को 25 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र जयंत प्रसाद, 28 वर्षीय विपिन कुमार पुत्र राम किशोर, 28 वर्षीय बृजेंद्र पुत्र नेत्रपाल, 28 वर्षीय अंकुश पुत्र पवन कुमार के साथ कार द्वारा सोरों गया था। यह भी पढ़ें- वाहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.