फिरोजाबाद, अगस्त 31 -- Firozabad News: शिकोहाबाद पुलिस ने नगर में चलने वाले सट्टे को आरोपियों को जेल भेजकर बंद करा दिया था। लेकिन एक बार फिर से ऑनलाइन सट्टे का कारोबार फिर से शुरू हो गया है। ऑन लाइन सट्टे का काम करने वालों की एक सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 16 सट्टेबाजों की सूची वायरल होते ही सट्टे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस की कार्यवाही से बचने के लिए सट्टा चलाने वाले अपने दुकानों के शटर गिराकर भाग चुके हैं। लोगों का कहना है कि जब से पुलिस ने मुठभेड़ में सटोरियों को जेल भेजा है तब से सट्टेबाजों ने ऑन लाइन सट्टे का काम शुरू कर दिया है। लोगों की मांग है कि अवैध कारोबार को बंद होना चाहिए क्योंकि इससे न जाने कितने घर अब तक बर्बाद हो चुके हैं। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि उनके पास लिस्ट आ चुक...