फिरोजाबाद, नवम्बर 2 -- Firozabad News: ऑनलाइन चिकित्सा बिल मांगे जाने से कई पेंशनर्स परेशान हैं। सोमवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में पेंशनर्स ने मुख्यालय पर हुंकार भरी। अगर सरकार ने ऑफलाइन चिकित्सा बिलों को स्वीकार नहीं किया तो प्रदेश स्तरीय आह्वान पर सूबे के सभी जिलों से पेंशनर्स विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन के लिए विवश होंगे। विकास भवन के समक्ष हुए धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि पेंशनर्स द्वारा चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल ऑनलाइन के बजाए ऑफलाइन भी लिए जाने चाहिए। पेंशनर्स को कंप्यूटर की जानकारी नहीं है तो सिस्टम भी इसके लिए तैयार नहीं है। कार्यरत कर्मचारियों का ईएचआरएमएस कोड है, लेकिन पेंशनर्स का यह कोड पोर्टल पर दर्ज नहीं हुआ है। सन 2016 से ऑनलाइन पीपीओ जारी होने का सिस्टम चालू हुआ था, लेकिन इसके पहले क...