फिरोजाबाद, अगस्त 14 -- Firozabad News: थाना नारखी क्षेत्र में गुरुवार को ऑटो और मैक्स की भीषण भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। मृतक महिला एवं घायल एक ही परिवार के थे जो किसी गमी घर लौट रहे थे। थाना नारखी क्षेत्र के अंतर्गत यह हादसा गांव जौंधरी की पुलिया के समीप हुआ। गांव जौंधरी निवासी एक ही परिवार के लोग आसफाबाद स्थित अपने किसी रिश्तेदार की मौत को लेकर उनके घर गए थे। दाह संस्कार के बाद यह सभी लोग ऑटो रिक्शा द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। जौंधरी की पुलिया के निकट अचानक मैक्स ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। महिला की शिनाख्त 45 वर्षीया सरोज देवी पत्नी नाहर सिंह के रूप में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...