Firozabad News: ऑटो में बैठी महिलाओं का पर्स छीनने वाले गैंग का एक शातिर दबोचा
फिरोजाबाद, नवम्बर 14 -- Firozabad News: चलते ऑटो में बैठी महिलाओं का पर्स छीनकर भागने वाले बाइक सवार लुटेरों में से एक को थाना रसूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसका साथी मौके से जा चुका था, जिसकी पुलिस को तलाश है। आरोपियों ने पिछले दिनों हाईवे से एक महिला अधिवक्ता का पर्स छीना था। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई थी तथा इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पिछले दिनों साइबर थाने के निकट हाईवे से ऑटो में सफर कर रही एक महिला अधिवक्ता का पर्स बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिया था। यह घटना कैमरे में भी कैद हो गई थी तथा इसके आधार पर पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। थाना रसूलपुर के उपनिरीक्षक निशांत कुमार हमराहों के साथ गश्त पर थे। इस दौरान जानकारी मिली कि सात नवंबर को महिला अधिवक्ता से पर्स छीनने वाले ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.