फिरोजाबाद, जुलाई 19 -- Firozabad News: शिकोहाबाद मंडी समिति स्थित किसानों, व्यापारियों की सुविधा के लिए चालू हुई स्टेट बैंक शाखा में शनिवार की रात एटीएम में आग लग गई। आग से एटीएम केबिन जलकर खाक हो गया। हालांकि गनीमत रही कि आग से एटीएम में रखा कैश सुरक्षित रहा अन्यथा लाखों रुपया भी जल जाता। मंडी समिति के परिसर में स्टेट बैंक की शाखा संचालित है। बैक में ही एटीएम लगा हुआ है। शनिवार की रात एटीएम में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट के बाद उसमें आग लग गई। आग लगते ही एटीएम का केबिन धूं धूंकर कर जल उठा। जब लोगों ने केबिन में आग लगते देखा तो वहां मौजूद गार्ड ने देखा तो घटना की सूचना रात दो बजे फायर स्टेशन को दी। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...