Firozabad News: एसएसपी ने 96 पुलिसकर्मियों के किए तबादले
फिरोजाबाद, सितम्बर 18 -- Firozabad News: जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसएसपी ने गुरुवार देर रात बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। एसएसपी ने कुल 96 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। इनमें कई ऐसे पुलिसकर्मी शामिल हैं, जो पिछले कई वर्षों से अलग-अलग थानों और चौकियों में तैनात होकर अपनी सेवाएं दे रहे थे। तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने सभी पुलिस कर्मियों को आदेशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। पुलिस विभाग में एक साथ बड़ी संख्या में हुए तबादलों को लेकर दिनभर चर्चाओं का दौर रहा। अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.