Firozabad News: एसएसपी ने दो थाना प्रभारी किए लाइन हाजिर
फिरोजाबाद, अगस्त 5 -- Firozabad News: एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बुधवार को जिले के दो थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया। विभागीय जानकारी के अनुसार इनके खिलाफ लगातार विभागीय कार्यों को लेकर लापरवाही की शिकायतें आ रही थीं। पुलिस लाइन में तैनात संजय कुमार पांडेय को बसई मोहम्मदपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि बसई मोहम्मदपुर थाना प्रभारी कृष्ण स्वरूप पाल को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस भेजा गया है। फरिहा थाना प्रभारी राजीव कुमार को भी लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन भेजा है। दक्षिण थाना क्षेत्र की सुहाग नगर पुलिस चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र कुमार फरिहा थाना प्रभारी बनाया है। दो थाना प्रभारियों पर लापरवाही को लेकर हुई कार्रवाई को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। जन सुनवाई के दौरान भी इन दोनों थाना क्षेत्रों के फरियादी सबसे ज्यादा पुलिस लाइन पहुंच रहे थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.