फिरोजाबाद, अक्टूबर 24 -- Firozabad News: सिरसागंज के अस्पताल में एमओआईसी के पद पर तैनात चिकित्सक ने अपनी पत्नी से मामूली बात को लेकर जमकर मारपीट कर दी। घटना में महिला घायल हो गई। महिला अपने परिजनों संग थाने पहुंची जहां थाने में शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। उसके बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार देर शाम को गरिमा यादव के साथ उसके पति डॉ.कपिल यादव निवासी सुभाष तिराहा के पास शिकोहाबाद द्वारा मारपीट करने का आरोप है। डा.कपिल इन दिनों सिरसागंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एमओआईसी हैं। गरिमा यादव का आरोप है कि गुरुवार की रात उसके पति शराब के नशे में आए और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- Delhi News: वर्धा में चिकित्सक को थप्पड़ मारने के मामले में विरोध-प्रदर्शन जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपी...