फिरोजाबाद, अक्टूबर 13 -- Firozabad News: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत मंगलवार को यातायात पुलिस के साथ एनसीसी कैडेट्स ने चौराहों पर यातायात व्यवस्था की कमान संभाली। चौराहों से गुजरने वाले दो और चार पहिया वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने सहित यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किए। रैली निकालकर राहगीरों को जागरूक किया। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान फेज-6 चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात महिला पुलिसकर्मियों एवं अन्य पुलिसकर्मियों के साथ दाऊ दयाल इंटर कॉलेज की एनसीसी महिला कैडेट्स के साथ सुभाष तिराहा एवं विवेकानंद चौराहा पर यातायात की कमान संभाली। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: मिशन शक्ति: एनसीसी कैडेट्स और महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली शहर की ट्रैफिक व...